Just a Way कौशल का एक मनोरंजक खेल है, यहाँ आपको अपने दिमाग की तेजी को दिखाना है। यह एक सरल व्यवस्था पर आधारित है, अपनी एकाग्रता, दिमाग की दक्षता, और हाथों की तेजी के सहारे खेल में दूर जा सकते हैं।
इसका गेमप्ले बहुत सरल है, खेल शुरू हो जाने के बाद, आप किसी भी दिशा में जाने वाले बाणों का एक सिलसिला देखेंगे, जिनके रंग गुलाबी या नीला हो सकता है। यदि आपको दूर पहुंचना है तो आपको क्या करना है के बारे में ठीक ठीक समझ होना चाहिए, हालाँकि शुरुआत में इसके बारे में जानने के लिए दो तीन चक्कर की जरुरत पड़ सकती है। अगर आपको नीला तीर दिखता है, तो आपको अपनी उंगली को एक निश्चित दिशा में चलाना है; यदि तीर गुलाबी रंग में है तो आप को विरुद्ध दिशा में जाना होगा।
बाद में संगीत प्रारम्भ होता है, और आपको Just a Way के साउंडट्रैक के लय में चलना होगा। यदि आप अपनी उंगली को गलत जगह की ओर चलाते हैं, तो आप हार जायेंगे, फिर शून्य से आरम्भ करना होगा। आपके पास एक हमेशा दिखाई देने वाली केंद्रीय उलटी गिनती होने की वजह से, आप थोड़े समय रुककर अगली चाल के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन संगीत की लय उन्मत्त हो जाने के बाद आप ज्यादा रुकके सोच नहीं पाएंगे।
Just a Way में अपने दोस्तों को चुनौती दें, और असली पागलपन के खेलों में कौन सबसे तेज और कुशल है दिखाएँ। उच्चतम स्कोर और बैज पाएं, समुदाय के बाकी लोगों को उनके बारे में डींग मारें।
कॉमेंट्स
Just a Way के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी